बेंगलुरु, नौ सितंबर मेट्रो रेल परिचालन को चरणबद्ध तरीके से बहाल करते हुए बेंगलुरु मेट्रो रेल ने बुधवार को ग्रीन लाइन पर फिर से सेवाओं की शुरुआत की।
इससे पहले, बेंगलुरु मेट्रो रेल कारपोरशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने , दो दिन पहले सोमवार से पर्पल लाइन पर मेट्रो ट्रेन चलाई ।
अधिकारियों के अनुसार हालांकि, कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर लोग अब भी मेट्रो सेवाओं से दूर हैं।
मेट्रो रेल अधिकारियों ने कहा कि ये ट्रेनें केवल सुबह आठ से 11 बजे और शाम 4.30 से 7.30 बजे तक दिन के व्यस्त घंटों के दौरान संचालित होंगी।
यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.
बीएमआरसीएल के अधिकारियों ने कहा कि 11 सितंबर से सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी और ट्रेनें सुबह सात से रात नौ बजे तक चलाई जाएंगी।
बेंगलुरु मेट्रो रेल कारपोरशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने सोमवार से पर्पल लाइन पर मेट्रो ट्रेन चलाई ।
सोमवार को पर्पल लाइन पर चली 91 मेट्रो यात्राओं में कुल 3,770 यात्रियों ने यात्रा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY