देश की खबरें | सात सितंबर से फिर से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं, 12 सितंबर से आरंभ हो जाएगा सामान्य संचालन: पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देशभर में सात सितंबर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी। इस दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिये दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करना होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो सितंबर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देशभर में सात सितंबर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी। इस दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिये दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करना होगा।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 12 सितंबर से मेट्रो का सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़े | Maharashtra Not to Resume Metro Rail Services: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार का फैसला, सिंतबर महीने में नहीं शुरू होगी मेट्रो सेवा.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 निरुद्ध क्षेत्रों में स्थित मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

मंत्रालय के अनुसार जिन स्टेशनों पर लोग शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करते नहीं पाए गए, वहां ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

यह भी पढ़े | Delhi Metro Guidelines: दिल्ली में 7 सितंबर से दौड़ेगी फिर से मेट्रो, यात्रियों को अब इन नियमों का रखना होगा ध्यान.

पुरी ने कहा कि मेट्रो में यात्रा करते समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा। यात्री स्टेशनों पर भी मास्क खरीद सकते हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये मार्च के अंत में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से मेट्रो सेवाएं बंद हैं।

दिल्ली में 22 मार्च से मेट्रो सेवाएं निलंबित हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) प्रमुख मंगू सिंह ने कहा कि समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन मेट्रो सात सितंबर से शुरू हो जाएगी जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो सेवाएं 12 सितंबर से शुरू होंगी।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में दिल्ली मेट्रो सेवाएं दो पालियों सुबह 7 से 11 तक और दोपहर बाद 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगी। दूसरे चरण में ट्रेनें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और शाम चार बजे से रात 10 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगी। 12 सितंबर से सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\