एजेंसी न्यूज

अगला विश्व कप नहीं खेल पायेंगे मेस्सी

मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने दोहा में दिसंबर में हुए विश्व कप जीता . अगला विश्व कप मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका में होगा और तब तक वह 39 वर्ष के हो जायेंगे .

अगला विश्व कप नहीं खेल पायेंगे मेस्सी

मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने दोहा में दिसंबर में हुए विश्व कप जीता . अगला विश्व कप मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका में होगा और तब तक वह 39 वर्ष के हो जायेंगे . उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा कि इस उम्र में एक और विश्व कप खेल पाना मुश्किल होगा.

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे फुटबॉल खेलना पसंद है . मैं फिट हूं और खेल का मजा ले रहा हूं लेकिन अभी विश्व कप बहुत दूर है . देखना होगा कि तब तक क्या हालात होते हैं .’’ अभी उनका लक्ष्य अगले साल कोपा अमेरिका खिताब बरकरार रखना है . यह भी पढ़ें : IND-W vs SA-W T20 Tri-Series Live Score: साउथ अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन, स्नेह राणा ने एनेरी डर्क्सन को बनाया अपना शिकार

कोच स्कालोनी अर्जेंटीना फुटबॉल महासंघ के साथ करार बढाना चाहते हैं और मेस्सी का कहना है कि उन्हें पद पर बने रहना चाहिये . उन्होंने कहा ,‘‘ वह टीम के लिये काफी अहम है . उन्हें पद पर बने रहना चाहिये .’’

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).