एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश के बाद पारा 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह एक बार फिर बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया और शहर में तेज एवं ठंडी हवाएं चलीं, जिसके बाद तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढ़क गया।

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश के बाद पारा 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का
जियो

नयी दिल्ली, सात जून राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह एक बार फिर बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया और शहर में तेज एवं ठंडी हवाएं चलीं, जिसके बाद तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढ़क गया।

शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शाम साढ़े पांच बजे तक 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे था।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस के जवान में कोरोना के लक्ष्ण, सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल ने भर्ती करने से किया इनकार? बीजेपी विधायक राम कदम ने शेयर किया VIDEO.

शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पालम में एक मिलीमीटर और लोधी रोड पर 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 13 नए मामले पाए गए : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र में 15 जून तक लू चलने की आशंका नहीं है।

उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है लेकिन यह 10 जून तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।

श्रीवास्तव ने कहा कि इसके बाद, बंगाल की खाड़ी में संभवत: कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के चलते नमीयुक्त पुरवाई हवा चलने से दिल्ली-एनसीआर में 12 और 13 जून को बारिश होगी। 13 जून को आंधी आने की भी संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).