एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मानसून की शुरुआत होने के बावजूद महानगर में लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है।

देश की खबरें | दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

नयी दिल्ली, 28 जून राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मानसून की शुरुआत होने के बावजूद महानगर में लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है।

हालांकि, मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जतायी है।

यह भी पढ़े | RBSE Class 10th Exams 2020: राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली इजाजत, 29 और 30 जून को होंगी 10वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं.

सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

आर्द्रता का स्तर 46 फीसदी से 85 फीसदी के बीच रहा।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज COVID-19 के 5493 नए मामले आए सामने, 156 की मौत : 28 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पालम, नजफगढ़, आयानगर और पूसा स्थित मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 27 जून की सामान्य तिथि से दो दिन पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून की शुरुआत की घोषणा की थी।

हालांकि, एक निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा ‘स्काईमेट वेदर’ के महेश पलावत ने कहा कि बारिश फिलहाल कम होगी और कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).