एजेंसी न्यूज

महबूबा मुफ़्ती का बीजेपी सरकार पर आरोप, कहा -अब जम्मू कश्मीर के लिथियम भंडार को भी लूटा जा रहा है और संदिग्ध कंपनियों को उपहार में दिया जा रहा है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में लिथियम भंडार उन कंपनियों को उपहार में दे दिया जाएगा जो बाद में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को "अवैध आय" का एक हिस्सा दान करेंगी।

महबूबा मुफ़्ती का बीजेपी सरकार पर आरोप, कहा -अब जम्मू कश्मीर के लिथियम भंडार को भी लूटा जा रहा है और संदिग्ध कंपनियों को उपहार में दिया जा रहा है
Mehbooba Mufti

श्रीनगर, 24 मार्च पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में लिथियम भंडार उन कंपनियों को उपहार में दे दिया जाएगा जो बाद में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को "अवैध आय" का एक हिस्सा दान करेंगी.

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मीडिया की एक खबर पर प्रतिक्रिया दे रही थीं जिसमें कहा गया था कि सरकार जम्मू कश्मीर में लिथियम ब्लॉक की फिर से नीलामी करेगी.

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, "अब जम्मू कश्मीर के लिथियम भंडार को भी लूटा जा रहा है और संदिग्ध कंपनियों को उपहार में दिया जा रहा है, जो इस अवैध आय का एक हिस्सा सत्तारूढ़ पार्टी को 'पार्टी फंड' के रूप में दान करेंगे."

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने यह भी कहा कि "भाजपा और पूंजीपतियों के बीच सांठगांठ" से पता चलता है कि केंद्र संविधान की छठी अनुसूची के तहत शामिल करने की लद्दाखी लोगों की वैध मांगों पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है.

उन्होंने कहा, "अब जब भाजपा और पूंजीपतियों के बीच सांठगांठ उजागर हो गई है, तो यह सही स्पष्टीकरण मिलता है कि भारत सरकार लद्दाखियों की वैध मांगों को क्यों नजरअंदाज कर रही है. सोनम वांगचुक की खराब सेहत संबंधी परेशान करने वाले वीडियो भी जरा सहानुभूति या चिंता उत्पन्न नहीं करते."वांगचुक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा उपायों के समर्थन में भूख हड़ताल पर हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).