देश की खबरें | मेडिकल प्रेवश: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने न्यायालय के फैसले का किया स्वागत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 31 अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय के राज्यों को दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने वाले सरकारी चिकित्सकों को स्नातकोत्तर (पीजी, पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आरक्षण देने संबंधी विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण इलाकों में ऐसे लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा।

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अपने एक फैसले में कहा कि राज्यों को दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने वाले सरकारी चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आरक्षण देने संबंधी विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार है।

यह भी पढ़े | Three Lashkar-e-Taiba Terrorists Arrested: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लश्कर-ए-तैयबा के 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार.

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘ उच्चतम न्यायालय के फैसले से काफी प्रसन्नता हुई। यह ग्रामीण इलाकों में चिकित्सकों को प्रोत्साहित करेगा।’’

न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्यों के पास आरक्षण संबंधी विशेष प्रावधान बनाने के लिए विधायी अधिकार है।

यह भी पढ़े | DK Shivakumar Discharged From Hospital: कोरोना संक्रमित कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार हुए ठीक, अपस्ताल से मिली छुट्टी.

शीर्ष अदालत ने कहा कि इस तरह के आरक्षण पर पाबंदी लगाने वाला भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) का नियम मनमाना एवं असंवैधानिक है।

तमिलनाडु मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन तथा अन्य की याचिका पर यह फैसला दिया गया। याचिका में कहा गया था कि आरक्षण लाभ देने से सरकारी अस्पतालों तथा ग्रामीण इलाकों में कार्यरत पेशेवरों को प्रोत्साहन मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)