Mayoral Election: शैली ओबेरॉय और मोहम्मद इकबाल ही होंगे ‘आप’ के उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी (आप) 26 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) महापौर चुनाव में शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को फिर से क्रमश: महापौर तथा उप महापौर पद का उम्मीदवार बनाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Shelly Oberoi, Aaley Mohammad Iqbal (Photo Credit: Dainik Bhaskar)

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल: आम आदमी पार्टी (आप) 26 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) महापौर चुनाव में शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को फिर से क्रमश: महापौर तथा उप महापौर पद का उम्मीदवार बनाएगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: CBI ने अरविंद केजरीवाल से 9 घंटे पूछे 56 सवाल, बाहर आने के बाद बोले- ये केस फर्जी है

वर्तमान में शैली ओबेरॉय महापौर और मोहम्मद इकबाल उप महापौर हैं. सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले भी महापौर चुनाव में खलल डालने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी ‘आप’ की जीत हुई. उन्होंने कहा, ‘‘ हम महापौर और उप महापौर पद के लिए क्रमश: शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को ही उम्मीदवार बनाएंगे। इससे पहले हुए महापौर चुनाव में भाजपा की बाधा डालने की कोशिशों के बावजूद ‘आप’ विजयी हुई थी. हमारे उम्मीदवार इस बार भी चुनाव जीतेंगे.’’

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में हर वित्तीय वर्ष के अंत के बाद नए सिरे से महापौर का चुनाव होता है. एमसीडी में पहले वर्ष के लिए महापौर का पद महिला के लिए आरक्षित रहता है, दूसरे वर्ष में पद किसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होता. तीसरे वर्ष आरक्षित वर्ग का व्यक्ति ही चुनाव लड़ सकता है और अन्य दो वर्ष किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है.

तीन निगमों को एमसीडी में एकीकृत करने के बाद एक नए परिसीमन की कवायद की गई थी, जिसमें 2012 के मुकाबले वार्डों की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी.

दिल्ली में पिछले चार दिसंबर को नगर निकाय चुनाव हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की थी.

निहारिका मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड