देश की खबरें | दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिये मेयर का चुनाव बुधवार को होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिये मेयर का चुनाव बुधवार को होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दीं
नयी दिल्ली,23 जून दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिये मेयर का चुनाव बुधवार को होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दीं
हालांकि, यह प्रक्रिया महज औपचारिकता भर ही है क्योंकि मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर
भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने वाले हैं।
तीन नगर निगमों में मेयर पद के लिये जय प्रकाश (उत्तर दिल्ली), निर्मल जैन (पूर्वी दिल्ली) और अनामिका मिथलेश (दक्षिण दिल्ली) उम्मीदवार हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 846 नए मरीज पाए गए, 42 की मौत: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
शायद यह पहला मौका है जब तीनों नगर निगमों का चुनाव एक ही दिन हो रहा है।
एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा।
दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भाजपा पार्षदों का बहुमत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

