देश की खबरें | दक्षिणी राज्यों में एक दिन में सर्वाधिक मामले, 17 हजार से ज्यादा कोविड-19 मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण भारतीय राज्यों- आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल- ने बुधवार को एक साथ एक दिन में सर्वाधिक कोविड-19 मामले सामने आने का रिकॉर्ड बनाया। आंध्र प्रदेश में तो बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 6000 से ज्यादा मामले सामने आए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 22 जुलाई दक्षिण भारतीय राज्यों- आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल- ने बुधवार को एक साथ एक दिन में सर्वाधिक कोविड-19 मामले सामने आने का रिकॉर्ड बनाया। आंध्र प्रदेश में तो बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 6000 से ज्यादा मामले सामने आए।

इन चारों राज्यों में मिलाकर आज कुल 17,696 मामले सामने आए। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में संक्रमण के 124 नए मामले मिले।

यह भी पढ़े | India Ideas Summit: अमेरिका से इस साल 40 अरब डॉलर का निवेश भारत आया- पीएम मोदी: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इन सभी में सबसे ज्यादा 6045 मामले आंध्र प्रदेश से सामने आए उसके बाद तमिलनाडु में 5849 कोविड-19 मरीज मिले।

कर्नाटक में आज मिले 4764 नए मामलों में से राजधानी बेंगलुरु से ही अकेले 2050 मामले मिले। यहां कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिये लगाया गया एक हफ्ते का लॉकडाउन आज सुबह खत्म हो गया। प्रदेश सरकार ने इसे और बढ़ाने से इनकार किया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM अशोक गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- हमारी सरकार को गिराने की हो रही है कोशिश, मेरे दल के महत्वकांक्षी नेता भी शामिल.

कोविड-19 के मामलों को पहले काबू में रखने में कामयाब रहे केरल में अब संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में कोविड-19 के 1038 नए मरीज मिले।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने के बाद आज 6494 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई जबकि इसी दौरान 65 और मरीजों की जान भी चली गई। इसके साथ ही बुधवार को राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,713 हो गई जबकि मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 823 हो गया।

प्रदेश में अब तक 32,127 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 31,763 लोगों का उपचार चल रहा है।

गुंटूर जिले में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस के एक विधायक भी कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं जिन्हें मिलाकर अब तक कुल सात विधायक इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

बीते कुछ दिनों में तमिलनाडु में संक्रमण के मामले रोजाना चाह हजार से ऊपर आ रहे थे लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा पांच हजार के पार पहुंच गया। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,86 492 हो गई है।

प्रदेश में अब तक 1,31,583 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 51,765 का इलाज चल रहा है। महामारी से राज्य में अब तक 3144 लोगों की जान जा चुकी है।

कर्नाटक में आज एक दिन में 1786 मरीजों को छुट्टी दिये जाने का भी रिकॉर्ड बना।

प्रदेश में आज सामने आए 4764 नए मामलों में से बेंगलुरु शहरी इलाके से ही 2050 मामले मिले।

राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 75833 मरीज सामने आ चुके हैं जिनमें से 27239 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 1519 की इस बीमारी से मौत हो गई।

केरल में बुधवार को पहली बार एक दिन में संक्रमित मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा है।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि 785 लोग जहां अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से बीमार हुए वहीं 57 लोग कैसे संक्रमित हुए इसका पता नहीं चला।

संक्रमितों में से 87 विदेश से आए हैं जबकि 109 अन्य प्रदेशों से। प्रदेश में कोविड-19 से अब तक 45 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 15,032 मामले सामने आ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\