देश की खबरें | कश्मीर की प्रमुख मस्जिदों, दरगाहों पर लॉकडाउन के बाद पहली बार सामूहिक नमाज अदा की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से निपटने के लिए लगाये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद पहली बार शुक्रवार को कश्मीर की प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों में सामूहिक नमाज अदा की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 21 अगस्त कोविड-19 से निपटने के लिए लगाये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद पहली बार शुक्रवार को कश्मीर की प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों में सामूहिक नमाज अदा की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सामूहिक नमाज ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में भी अदा की गई।

यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE Won’t be Postponed: नीट और जेईई एग्जाम नहीं होंगी स्‍थगित, तय समय पर होगी परीक्षा, रिपोर्ट.

अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और पुरुषों ने सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियमों और अन्य एहितयाती उपायों का पालन करते हुए नमाज अदा की।

उन्होंने बताया कि जामिया मस्जिद और अन्य प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों पर मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और अन्य दिशानिर्देशों का पालन किया गया।

यह भी पढ़े | DK Shivakumar: कर्नाटक कांग्रेस प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, फोन टेपिंग की शिकायत की.

जम्मू कश्मीर में धार्मिक स्थल रविवार को फिर से खुले। लॉकडाउन के कारण लगभग पांच महीने से ये धार्मिक स्थल बंद थे।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने चार अगस्त को धार्मिक स्थलों और पूजा स्थलों को 16 अगस्त से खोलने का निर्णय लिया था लेकिन धार्मिक जुलूस और बड़ी सभाएं निषिद्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now