खेल की खबरें | मसूद और शादाब ने पाकिस्तान को 300 के पार पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले सत्र में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने दबाव बनाते हुए एक एक विकेट लिया था जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 48 रन जोड़े थे ।

पहले सत्र में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने दबाव बनाते हुए एक एक विकेट लिया था जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 48 रन जोड़े थे ।

लंच ब्रेक के बाद मसूद और खान ने पहले पांच ओवर में 27 रन बनाये । इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी नयी गेंद ली लेकिन पाकिस्तानी जोड़ी खासकर खान काफी आत्मविश्वास के साथ खेल रहे थे ।दोनों ने स्ट्राइक रोटेट करना जारी रखा और पाकिस्तान के रन तेजी से बने । दूसरे सत्र में पाकिस्तान ने 125 रन जोड़े ।

यह भी पढ़े | Throw back Thursday: युवराज सिंह ने अपने बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर ताजा की यादें, देखें तस्वीर.

चाय के समय मसूद 121 रन बनाकर खेल रहे थे जो उनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । खान 45 रन बनाकर आउट हुए । इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिये लेकिन शाहीन शाह अफरीदी ने उनकी हैट्रिक नहीं बनने दी ।

लंच के समय 77 रन पर खेल रहे मसूद ने अगले 23 रन 26 गेंद में बनाकर शतक पूरा किया । इंग्लैंड में पाकिस्तान के किसी सलामी बल्लेबाज का 24 साल में यह पहला शतक है जो 251 गेंद में 13 चौकों की मदद से बना ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: VIVO इस साल आईपीएल का टाइटल प्रायोजक नहीं होगा- BCCI.

इससे पहले उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 135 रन था जो उन्होंने दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ कराची में बनाया था । इसके अलावा फरवरी में रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 100 रन बनाये थे ।

मसूद और खान की साझेदारी खतरनाक हो चली थी जिसे स्पिनर डोम बेस ने तोड़ा । बेस की गेंद पर खराब शॉट खेलकर मसूद मिडआन में जो रूट को कैच दे बैठे । आर्चर ने यासिर शाह (पांच) को पगबाधा आउट किया जबकि अगली गेंद पर मोहम्मद अब्बास खाता खोले बिना आउट हो गए ।

इस बीच मसूद ने बेस को पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर दोबारा भी वही शॉट खेला । अफरीदी चाय के समय एक रन बनाकर मसूद के साथ क्रीज पर थे ।

इससे पहले बाबर आजम, असद शफीक और मोहम्मद रिजवान पहले सत्र में सिर्फ 48 रन बनाकर आउट हो गए । बाबर की विफलता पाकिस्तान के लिये बड़ा झटका रही जो दिन के पहले ही ओवर में अपने कल के स्कोर 69 रन पर आउट हो गए ।

एंडरसन की गेंद पर उन्होंने पहली स्लिप में जो रूट को कैच थमाया । शफीक सात रन बनाकर ब्रॉड की फुललैंग्थ गेंद पर गलत शॉट खेल बैठक और दूसरी स्लिप में बेन स्टोक्स ने डाइव लगाकर उनका कैच लपका ।

रिजवान ने नौ रन बनाये जिन्हें वोक्स ने विकेट के पीछे लपकवाकर पवेलियन भेजा । वोक्स अब तक 28 रन देकर दो विकेट ले चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\