Maruti Suzuki Q4 Profit: मारुति सुजुकी के चौथी तिमाही में बड़ा मुनाफा, शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत से बढ़कर 2,671 करोड़ रुपये पर पहुंचा
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएमआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष (2022-23) की चौथी तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़कर 2,671 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
Maruti Suzuki Q4 Profit: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएमआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष (2022-23) की चौथी तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़कर 2,671 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने कहा कि बिक्री में सुधार, प्राप्तियां बेहतर रहने और अनुकूल विदेशी मुद्रा विनिमय गतिविधियों से उसका मुनाफा बढ़ा है.
एमएसआई ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में 1,876 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।कंपनी की आलोच्य तिमाही में शुद्ध बिक्री 26,749 करोड़ से बढ़कर 32,060 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।एमएसआई का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में एकीकृत शुद्ध लाभ 8,211 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 3,879 करोड़ रुपये रहा था. यह भी पढ़े: Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी लॉन्च करेगी दो नई एसयूवी
वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 88,330 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,17,571 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. बीएसई पर कंपनी का शेयर 8,475 रुपये पर स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहा था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

