जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी ने आसान कार रिण उपलब्ध कराने के लिये एक्सिस बैंक के साथ गडजोड़ किया

नयी दिल्ली, सात जुलाई देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने संभावित कार खरीदारों को आसान शर्तों पर कर्ज उपलब्ध कराने के लिये निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक से गठजोड़ किया है।

कंपनी ने यहां जारी वक्तव्य में कहा है कि इस भागीदारी के तहत एक्सिस बैंक ग्राहकों को रिण के लिये कई तरह के विकल्प उपलब्ध करायेगा। वेतनभोगी ग्राहकों को आठ साल की अवधि के लिये कार का आन-रोड़ 100 प्रतिशत वित्तपोषण देने की भी व्यवस्था है। समान मासिक किस्तों (ईएमआई) के मामले में भी अलग अलग तरह की योजनायें हैं जिनमें 1,250 रुपये प्रति लाख के साथ शुरू होने वाली किस्त। बढ़ने वाली ईएमआई जिसमें अंतिम ईएमआई कर्ज राशि का 25 प्रतिशत तक हो सकती है।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि भागीदारी के तौर पर ग्राहक पहले तीन महीने के लिये 899 रुपये मासिक की कम किस्त वाली ईएमआई का भी लाभ उठा सकते हैं। ये सभी पेशकश 31 जुलाई तक वैद्य हैं। लचीली शर्तों वाली ईएमआई के विकल्प ग्राहकों में पर इन मुश्किल दिनों में किस्त का दबाव को कम करने के लिये हैं। कंपनी ने कहा है कि एक्सिस बैंक वेतनभोगी ग्राहकों के साथ ही स्वरोजगार करने वालों को भी आय प्रमाण के साथ और बिना प्रमाण के भी कर्ज देने की पेशकश करता है।

एमएसआईएल के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवासतव ने कहा, ‘‘कोविड- 19 का एक प्रभाव यह हुआ है कि जब बात कहीं आने जाने की हो तो लोगों के व्यवहार में बदलाव आया है। सुरक्षा और शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिहाज से जागरूकता बढ़ी है और अपने खुद के वाहन को लेकर वरीयता दी जा रही है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक (खुदरा बैंकिंग) प्रलय मंडल ने कहा कि कोविउ- 19 से अधिक सृजनात्मक और लचीले वित्तीय विकल्पों की जरूरत महसूस हुई है। बैंक के वित्तीय निदानों से कार खरीदारों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)