जरुरी जानकारी | मारुति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा सियाम के नये अध्यक्ष बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को कहा कि उसके सदस्यों ने मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केनिची आयुकावा को संगठन का नया अध्यक्ष चुना है। आयुकावा का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

नयी दिल्ली, चार सितंबर घरेलू वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को कहा कि उसके सदस्यों ने मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केनिची आयुकावा को संगठन का नया अध्यक्ष चुना है। आयुकावा का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

सोसायटी ऑफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने एक बयान में कहा कि उसकी कार्यकारी समिति ने आयुकावा का चुनाव किया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

आयुकावा देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया के 2013 से प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वह महिंद्रा एंड महिंद्रा के वरिष्ठ परामर्शक राजन वढेरा का स्थान लेंगे।

शुक्रवार को सियाम की वार्षिक आम सभा के दौरान कार्यकारी समिति की बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसी के साथ अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपिन सोंधी को सियाम का नया उपाध्यक्ष चुना गया।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड (वीईसीवी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद अग्रवाल सियाम के कोषाध्यक्ष बने रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज