Australia vs India 5th Test 2024: पांचवें टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव, मिशेल मार्श हुए बाहर, ब्यू वेबस्टर को मिली जगह

हरफनमौला ब्यू वेबस्टर को शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे मिचेल मार्श की जगह आस्ट्रेलियाई टीम में रखा गया है. मेजबान कप्तान पैट कमिंस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Mitchell Marsh (Photo: X)

सिडनी, दो जनवरी: हरफनमौला ब्यू वेबस्टर को शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे मिचेल मार्श की जगह आस्ट्रेलियाई टीम में रखा गया है.

मेजबान कप्तान पैट कमिंस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. तैतीस वर्ष के मार्श चार टेस्ट की सात पारियों में 73 रन ही बना सके हैं. उन्होंने अब तक महज 33 ओवर गेंदबाजी करके तीन विकेट लिये. यह भी पढें: MLR vs ADS BBL 2024-25 Dream11 Team Prediction: आज मेलबर्न रेनेगेड्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला, यहां देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बेस्ट ड्रीम11 टीम

कमिंस ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमारी टीम में एक बदलाव है. मिचेल मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर खेलेंगे. मिचेल को पता है कि उसने रन नहीं बनाये हैं.’’ भारत ए के खिलाफ नवंबर में खेलने वाले 31 वर्ष के वेबस्टर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 148 विकेट लिये और 5247 रन बनाये हैं.

कमिंस ने मिचेल स्टार्क की फिटनेस को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह पांचवां टेस्ट खेलेंगे. उन्होंने कहा ,‘‘ उसका स्कैन कराया गया था और वह खेलने के लिये फिट है.’’

बॉक्सिंग डे टेस्ट में स्टार्क पसली में सूजन से जूझ रहे थे लेकिन टीम फिजियो से मदद लेकर उन्होंने प्रभावी गेंदबाजी की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Scorecard: हरारे में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 59 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड