देश की खबरें | विवाहिता की मौत : दहेज हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के एटा जिले के बागवाला क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी जिसके बाद मृत महिला के परिजनों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

एटा (उप्र), 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के एटा जिले के बागवाला क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी जिसके बाद मृत महिला के परिजनों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के सत्तारपुर गांव में संकेश कुमार नामक व्यक्ति की 28 वर्षीय पत्नी किरण देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | बिहार के अस्पताल वार्ड में लावारिस शव को पड़े होने पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

किरण के पिता अजब सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में अपनी क्षमता के हिसाब से दहेज दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों ने धन की मांग शुरू कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने किरण को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आखिरकार गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है ।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: राजधानी दिल्ली में 6 महीने में 22.86 फीसद लोग प्रभावित, 77 फीसदी आबादी अभी असुरक्षित है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बीच बागवाला थानाध्यक्ष विपिन त्यागी ने बताया कि किरण पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। उसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें