एजेंसी न्यूज

मध्यप्रदेश: राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- सप्ताह में दो दिन बंद रहेगा भोपाल

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोपाल पर पूरा फोकस करें. भोपाल में अब तक कोविड-19 के कुल 2012 लोग संक्रमित पाए गए हैं.

मध्यप्रदेश: राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- सप्ताह में दो दिन बंद रहेगा भोपाल
राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 12 जून : मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोपाल पर पूरा फोकस करें."

उन्होंने कहा, "पूरा मध्यप्रदेश कोविड-19 (Covid-19) की बीमारी से: लगभग संभल गया है. मामला केवल भोपाल का है." मिश्रा ने बताया, ''इसलिए आज बृहस्पतिवार को यह तय किया है कि पूरा भोपाल पांच दिन खुलेगा और दो दिन शनिवार एवं रविवार को बंद रहेगा."

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की

भोपाल में अब तक कोविड-19 के कुल 2012 लोग संक्रमित पाए गए हैं. इनमें से 66 की मौत हो चुकी है, 1403 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 543 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).