एजेंसी न्यूज

Sensex Update: बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 293.33 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,600 के पार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी रही और दोनों प्रमुख सूचकांकों ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की.

Sensex Update: बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 293.33 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,600 के पार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

मुंबई, 22 जुलाई : सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी रही और दोनों प्रमुख सूचकांकों ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की. तीस कंपनियों की भागीदारी वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 293.33 अंक की बढ़त के साथ शुरुआती कारोबार में 55,975.28 अंक पर पहुंच गया. इसी तरह एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 92.5 अंकों की बढ़त के साथ 16,697.75 अंक पर कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, टाइटन कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी होने से इनके शेयर चढ़ गए. वहीं इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे. एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो और हांगकांग के सूचकांक भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे हालांकि सियोल और शंघाई नुकसान में रहे. एक दिन पहले, बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे. यह भी पढ़ें : शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे कमजोर होकर 79.92 पर पहुंचा

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.08 प्रतिशत चढ़कर 104.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध खरीदारी की. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,799.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की. पिछले सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 284.42 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,681.95 अंक पर बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.40 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 16,605.25 अंक पर बंद हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).