जरुरी जानकारी | बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 273 अंक चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को फिर तेजी लौटी। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स 273 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। भारती एयरटेल, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।
मुंबई, एक सितंबर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को फिर तेजी लौटी। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स 273 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। भारती एयरटेल, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।
कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और इसके 73 से ऊपर पहुंचने से भी बाजार धारणा को बल मिला।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बीएसई सेंसेक्स 272.51 अंक यानी 0.71 प्रतिशत मजबूत होकर 38,900.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 39,226.82 और नीचे में 38,542.11 अंक तक गया।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.75 अंक यानी 0.73 प्रतिशत मजबूत होकर 11,470.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,553.55 से 11,366.90 अंक के दायरे में रहा।
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल रही। उच्चतम न्यायालय द्वारा दूरसंचार कंपनियों को कुछ शर्तों के साथ समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) से संबंधित बकायों को सरकार को टुकड़ों में लौटाने के लिये 10 साल का समय दिये जाने के बाद इसमें 6.38 प्रतिशत की तेजी आयी।
इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी और एसबीआई के शेयर भी लाभ में रहे।
दूसरी तरफ ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में 3.29 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी।
इस बीच, देश की विनिर्माण विनिर्माण गतिविधियों में अगस्त में वृद्धि दर्ज की गयी है। कारोबारी परिचालन शुरू होने के बाद उत्पादन में सुधार, नए ऑर्डर तथा उपभोक्ता मांग बेहतर होने से विनिर्माण गतिविधियां भी बढ़ी हैं।
आईएचएस मार्किट इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अगस्त में बढ़कर 52 हो गया है। यह जुलाई में 46 पर था। इससे विनिर्माण क्षेत्र के परिचालन में सुधार का संकेत मिलता है। इससे पहले लगातार चार महीनों तक विनिर्माण गतिविधियों में गिरावट आई थी।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार में जीडीपी आंकड़ा और न्यायालय के एजीआर मामले में निर्णय से उतार-चढ़ाव आया। चीन में औद्योगिक उत्पादन आंकड़ा आने के साथ वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख रहा। चीन का आंकड़ा मांग में वृद्धि का संकेत देता है। कुछ क्षेत्रों और शेयरों के ऊंचे मूल्य को लेकर चिंता के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निवेश से बाजार को अगस्त में समर्थन मिला।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बाजार में धीरे-धीरे तेजी की उम्मीद है। इससे शेयर केंद्रित बढ़त देखने को मिल सकता है...निवेशकों को निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव से निपटने को लेकर तैयार रहना चाहिए।’’
बीएसई मिड कैप (मझोली कंपनियों के शेयर) और स्मॉल-कैप (छोटी कंपनियों के शेयर) में 1.16 प्रतिशत की तेजी आयी।
चीन के आंकड़े का दुनिया के अन्य बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। चीन में शंघाई, हांगकंग और दक्षिण कोरिया के सोल बाजारों में अच्छी तेजी रही जबकि जापान में तोक्यो बाजार में गिरावट रही।
यूरोप में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.13 प्रतिशत मजबूत होकर 45.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 73 पैसे के उछाल के साथ 72.87 पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

