Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.14 लाख करोड़ रुपये घटा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,14,201.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी रहीं. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 501.73 अंक या 0.86 प्रतिशत नीचे आया.
नयी दिल्ली, 27 मार्च : सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,14,201.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी रहीं. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 501.73 अंक या 0.86 प्रतिशत नीचे आया. समीक्षाधीन सप्ताह में जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई. सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 34,785.7 करोड़ रुपये घटकर 4,59,121.88 करोड़ रुपये रह गया.
एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,891.57 करोड़ रुपये घटकर 7,93,855.60 करोड़ रुपये पर आ गया. इसी तरह एचडीएफसी के मूल्यांकन में 20,348.29 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,17,511.38 करोड़ रुपये रह गया.आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 14,372.87 करोड़ रुपये घटकर 4,85,801.96 करोड़ रुपये पर आ गई. एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 10,174.05 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,37,618.33 करोड़ रुपये पर आ गया. भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 7,441.7 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,89,522.03 करोड़ रुपये रहा. बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 187.35 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,22,138.56 करोड़ रुपये आ गया. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 233 अंक टूटा
इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 79,188.07 करोड़ रुपये के जोरदार उछाल के साथ 17,56,635.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 12,114.39 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 13,71,589.75 करोड़ रुपये रहा. इन्फोसिस की बाजार हैसियत 9,404.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,89,352.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

