एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.98 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2.98 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं.

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.98 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई : सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2.98 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,311.45 अंक या 4.29 प्रतिशत के लाभ में रहा. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई. कुल मिलाकर शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2,98,523.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई.

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 68,564.65 करोड़ रुपये बढ़कर 16,93,245.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 64,929.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 11,60,285.19 करोड़ रुपये रहा. आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 34,028.7 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,526.81 करोड़ रुपये रही. इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 31,893.77 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 6,33,793.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 30,968.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,457.30 करोड़ रुपये हो गई. बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 20,636.69 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,78,774.69 करोड़ रुपये तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का 16,811.32 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,20,362.58 करोड़ रुपये रहा. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,110.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,770.09 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 14,579.24 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,16,701.23 करोड़ रुपये रहा. वहीं दूसरी ओर एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 12,396.99 करोड़ रुपये घटकर 4,35,760.72 करोड़ रुपये रह गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एलआईसी, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).