Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,31,320.37 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 884.57 अंक या 1.61 प्रतिशत चढ़ गया.
नयी दिल्ली, 5 जून : सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,31,320.37 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 884.57 अंक या 1.61 प्रतिशत चढ़ गया. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई. वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जीवन बीमा निगम (एलआईसी), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन घट गया. इन कंपनियों के मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 68,140.72 करोड़ रुपये की कमी आई.
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,38,222.46 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 18,80,350.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 64,618.85 करोड़ रुपये बढ़कर 12,58,274.59 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 25,728.52 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,40,373.02 करोड़ रुपये रहा. आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 2,750.54 करोड़ रुपये बढ़कर 5,17,049.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 25,955.25 करोड़ रुपये घटकर 3,76,972.75 करोड़ रुपये रह गया. जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 13,472.25 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,06,157.94 करोड़ रुपये पर आ गया. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी मैजिक के सहारे गुजरात में रिकॉर्ड जीत हासिल करने की कोशिश में जुटी भाजपा
एचडीएफसी की बाजार हैसियत में 9,355.02 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,13,299.36 करोड़ रुपये रह गई. हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 8,963.69 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,38,561.56 करोड़ रुपये पर आ गया.वहीं एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 6,199.94 करोड़ रुपये घटकर 7,66,314.71 करोड़ रुपये और एसबीआई की 4,194.57 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,14,369.71 करोड़ रुपये रह गई. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2022 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

