एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 86,447 करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 86,447.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 462.8 अंक या 0.79 प्रतिशत के नुकसान में रहा.

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 86,447 करोड़ रुपये घटा
Share Market Sensex Representative (Photo Credit: PTI)

नयी दिल्ली, 26 मार्च : सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 86,447.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 462.8 अंक या 0.79 प्रतिशत के नुकसान में रहा. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई. वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ गई. बीते सप्ताह इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,217.2 करोड़ रुपये घटकर 5,72,687.97 करोड़ रुपये रह गया. एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में 21,062.08 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,51,228.38 करोड़ रुपये पर आ गया.

टीसीएस की बाजार हैसियत 21,039.55 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,42,154.59 करोड़ रुपये रह गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 13,226.53 करोड़ रुपये के नुकसान से 14,90,775.40 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का 5,901.76 करोड़ रुपये टूटकर 8,71,416.33 करोड़ रुपये रह गया. इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 10,905.18 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,888.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,542.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,82,816.11 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का 3,664.01 करोड़ रुपये के उछाल से 4,70,360.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह भी पढ़ें : Sensex Update: मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 344 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,200 के पार पहुंचा

भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 2,787.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,24,964.64 करोड़ रुपये रहा. एचडीएफसी की बाजार हैसियत 384.89 करोड़ रुपये बढ़कर 4,69,845.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).