नयी दिल्ली, पांच मई दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी मैरिको ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सौगत गुप्ता को प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के तौर पर दोबारा नियुक्त किया है। यह कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
गुप्ता की पुनर्नियुक्ति एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगी।
मैरिको के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में दो और वर्षों के लिए सौगत गुप्ता की बतौर प्रबंध निदेशक और सीईओ के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी। यह आदेश एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा।
सौगत 2004 में विपणन प्रमुख के तौर पर मैरिको से जुड़े थे और फिर 2007 में प्रोन्नति के साथ भारतीय कारोबार के सीईओ बन गए। वह 2014 में कंपनी के प्रबंध निदेशक बने।
उनके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने राजन भारती मित्तल को स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एक जुलाई, 2023 से पांच साल के लिए होगी। मित्तल भारती एंटरप्राइजेज के उप-चेयरमैन हैं।
कंपनी ने कहा कि दोनों नियुक्तियों के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY