मुंबई, 26 जनवरी सैकड़ों मराठा प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पास प्रदर्शन किया जिससे यातायात बाधित हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि आजाद मैदान की ओर जा रहे प्रदर्शनकारी सीएसएमटी और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के पास एक चौराहे पर बैठ गए।
उन्होंने कहा कि सड़क पर प्रदर्शनकारियों के जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ।
अधिकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से आजाद मैदान जाने को कहा।
अधिकारियों ने दोपहर से महापालिका मार्ग और डी एन रोड को बंद कर दिया है और हुतात्मा चौक तथा मेट्रो सिनेमा जाने के लिए इन मार्गों से गुजरने वाली बसों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है।
मराठा आरक्षण आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में हजारों प्रदर्शनकारी नवी मुंबई पहुंचे हैं और सरकार उन्हें मुंबई में प्रवेश नहीं करने के लिए मनाने के प्रयास कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY