खेल की खबरें | मस्तिष्क में रक्तस्राव के लिये माराडोना की सफल सर्जरी

माराडोना की जनसंपर्क टीम ने मंगलवार की रात जारी बयान में कहा, ‘‘यह सब सफल रहा और उम्मीद के अनुरूप हुआ।’’

उनके निजी चिकित्सक लियोपोल्डो लुके ने कहा, ‘‘माराडोना को सबड्यूरल हेमेटोमा था, जिसका मतलब एक झिल्ली और मस्तिष्क के बीच रक्त जमा होना है।’’

यह भी पढ़े | SRH vs MI IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में पहुंचा.

पेश के न्यूरोलोजिस्ट लुके ने कहा कि यह समस्या संभवत: एक दुर्घटना की वजह से हुई लेकिन माराडोना ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई घटना याद नहीं है।

अर्जेंटीना के इस दिग्गज फुटबॉलर को एक निजी अस्पताल में कम से कम 48 घंटे बिताने होंगे।

यह भी पढ़े | SRH vs MI IPL Match 2020: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य.

स्थानीय मीडिया के अनुसार माराडोना के साथ अस्पताल में उनकी बेटियां डाल्मा, जियानिना और जाना तथा अन्य रिश्तेदार हैं।

माराडोना को सोमवार को अवसाद के लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)