डायमंड हार्बर/कोलकाता, 21 अगस्त चंद्रमा की स्थिति की वजह से ज्वार उठने और लगातार बारिश से सुंदरबन क्षेत्र में जल स्तर बढ़ गया है और इसकी वजह से कई नदियों पर बने मिट्टी के बांध क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को इलाके में निम्न दबाव बनने की वजह से भारी बारिश की चेतावनी दी है।
सूत्रों ने बताया कि नदी घाटी क्षेत्रों में तटबंधों पर बने मिट्टी के बांध में दरार आने से मिट्टी के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि खेत में खारा पानी घुसने से किसानों को धान और सब्जियों समेत खेतों में लगे अन्य फसलों और मीठे पानी वाले मछली के मरने की आशंका पैदा हो गई है।
पश्चिम बंगाल सरकार के सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
सुदंरबन उन्नयन परिषद (विकास निगम) के अध्यक्ष बंकिम हाजरा ने कहा कि सिंचाई विभाग ने क्षेत्र में नए बांध बनाने और पुरानो बांधों को ठीक कराने के लिए राशि आवंटित की है।
सागर क्षेत्र के विधायक हाजरा ने कहा, ‘‘ सिंचाई विभाग कई स्थानों पर पक्के बांध के निर्माण के लिए नवंबर से निर्माण कार्य शुरू कर देगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY