देश की खबरें | खाद व्यापारी के हत्यारोपी ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सम्भल में पिछले महीने एक खाद व्यापारी की हत्या के आरोपी युवक ने शनिवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सम्भल (उप्र), आठ अगस्त सम्भल में पिछले महीने एक खाद व्यापारी की हत्या के आरोपी युवक ने शनिवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

उसने अपनी पत्नी को भी गोली मार दी। उसे गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | Idukki Landslide in Kerala: इडुक्की भूस्खलन में मृतकों की संख्या हुई 21, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

चंदौसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गत 30 जुलाई को खाद व्यवसाई राम अवतार दीक्षित की हत्या के वांछित आरोपी भूप सिंह (30) ने तड़के कुढ़ फतह गढ़ थाना क्षेत्र के बाबे पुर गांव में अपनी ससुराल में पहले अपनी पत्नी गीता (24) की गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि इस वारदात में भूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गीता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सम्भल के जिला अस्पताल में भरती कराया गया है।

यह भी पढ़े | तिरुवनंतपुरम: इडुक्की में भूस्खलन के कारण 18 लोगों की हुई मौत, 50 लोग लापता; खोज अभियान जारी.

भूप सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मालूम हो कि सम्भल के चंदौसी क्षेत्र में 30 जुलाई को खाद व्यापारी राम अवतार दीक्षित की लूट के बाद हत्या की गई थी। इसमें पुलिस ने गत दो अगस्त को मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मामले में तीन आरोपी भूप सिंह, जितेंद्र यादव और नीरज यादव वांछित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 410 रनों का लक्ष्य, एलिसा हीली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Live Streaming In India: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Zimbabwe vs South Africa,  T20 World Cup 2026 51st Match Prediction: सुपर 8 मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, सम्मान के लिए उतरेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Key Players To Watch Out: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\