एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने में मनमोहन सिंह ने अहम भूमिका निभाई्: राष्ट्रपति बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ‘‘एक सच्चा राजनेता’’ कहा और भारत एवं अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग के ‘‘अभूतपूर्व स्तर का श्रेय’’ उनकी रणनीतिक समझ और राजनीतिक साहस को दिया।

विदेश की खबरें | अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने में मनमोहन सिंह ने अहम भूमिका निभाई्: राष्ट्रपति बाइडन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सैन फ्रांसिस्को, 28 दिसंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ‘‘एक सच्चा राजनेता’’ कहा और भारत एवं अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग के ‘‘अभूतपूर्व स्तर का श्रेय’’ उनकी रणनीतिक समझ और राजनीतिक साहस को दिया।

भारत के 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे सिंह का बृहस्पतिवार रात नयी दिल्ली में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच सहयोग का आज जो अभूतपूर्व स्तर है, वह (पूर्व) प्रधानमंत्री की रणनीतिक समझ और राजनीतिक साहस के बिना संभव नहीं हो पाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौता करने से लेकर हिंद प्रशांत क्षेत्र के सहयोगियों के बीच ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) की शुरुआत में मदद करने तक, उन्होंने पथ-प्रदर्शक प्रगति की रूपरेखा तैयार की जो भावी पीढ़ियों के लिए हमारे राष्ट्रों और विश्व को मजबूत बनाती रहेगी। वह एक सच्चे राजनेता, एक समर्पित लोक सेवक थे और सबसे बढ़कर, वह एक दयालु और विनम्र व्यक्ति थे।’’

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें 2008 में अमेरिकी ऊपरी सदन सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में तथा 2009 में सिंह की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति के रूप में उनसे मुलाकात करने का अवसर मिला था।

बाइडन ने कहा, ‘‘उन्होंने 2013 में भी नयी दिल्ली में मेरी मेजबानी की थी। जैसा कि हमने तब चर्चा की थी, अमेरिका एवं भारत के संबंध दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).