सरकार बचने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री ने एन बीरेन सिंह विभागों का पुन किया आवंटन
मणिुपर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राजनीतिक संकट को दूर करते हुए असंतुष्ट सहयोगी के साथ तालमेल बिठाने के बाद मंत्रियों के लिए पुन: विभागों का आवंटन किया है. मुख्यमंत्री ने अपने अधीन रहे कुछ विभागों को उप मुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह को सौंप दिया है. वापसी करने वाले बाकी तीन मंत्रियों के पास वही विभाग रहेंगे जोकि इस्तीफा देने से पहले उनके पास थे.
इम्फाल, 7 जुलाई: मणिुपर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N. Biren Singh) ने राजनीतिक संकट को दूर करते हुए असंतुष्ट सहयोगी के साथ तालमेल बिठाने के बाद मंत्रियों के लिए पुन: विभागों का आवंटन किया है. मुख्यमंत्री ने अपने अधीन रहे कुछ विभागों को उप मुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह को सौंप दिया है. मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से आने वाले उप मुख्यमंत्री को वित्त, विज्ञान एवं तकनीक और अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
वहीं, गृह, कार्मिक, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग, सतर्कता, परिवहन, लघु सिंचाई, पर्यटन और अल्पसंख्यक मामलों का प्रभार मुख्यमंत्री के अधीन रहेगा. रविवार देर रात जारी बयान के मुताबिक, इन विभागों के अलावा ऐसे विभाग जोकि आवंटित नहीं किए गए उनका प्रभार भी मुख्यमंत्री के पास रहेगा.
यह भी पढ़ें: कोविड-19 को लेकर 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों का दावा, हवा से भी फैलता है कोरोना, डब्ल्यूएचओ से की ये मांग
राज्य में भाजपा नीत गठबंधन सरकार में उस समय संकट का दौर शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री की आलोचना की और उनके दो प्रमुख विभागों का प्रभार वापस ले लिया. इसके परिणामस्वरूप पिछले महीने एनपीपी के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. वापसी करने वाले बाकी तीन मंत्रियों के पास वही विभाग रहेंगे जोकि इस्तीफा देने से पहले उनके पास थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 01:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

