मंगलुरु पुलिस निर्धारित सीमा से अधिक गति पर अंकुश के लिए मोबाइल स्पीड रडार गन का उपयोग करेगी
मंगलूरु पुलिस ने सभी वाहन चालकों को तय गति सीमा में ही वाहन चलाने का निर्देश दिया है और चेतावनी दी है कि पुलिस गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच के लिए विभिन्न मार्गों पर ‘मोबाइल स्पीड रडार गन’ का उपयोग करेगी .
मंगलूरु (कर्नाटक), 14 जून : मंगलूरु पुलिस ने सभी वाहन चालकों को तय गति सीमा में ही वाहन चलाने का निर्देश दिया है और चेतावनी दी है कि पुलिस गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच के लिए विभिन्न मार्गों पर ‘मोबाइल स्पीड रडार गन’ का उपयोग करेगी .
मंगलूरु के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने अपनी अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे विभिन्न प्रकार की सड़कों के लिए निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित करें. यह भी पढ़ें : G-7 Summit: चुनावों में ऐतिहासिक जीत के रूप में जनता का आशीर्वाद ‘लोकतंत्र की जीत’- प्रधानमंत्री मोदी
उन्होंने कहा कि पुलिस गति सीमा के उल्लंघन जुर्माना लगाने के लिए‘मोबाइल स्पीड रडार’ गन का इस्तेमाल करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

