खेल की खबरें | मैनचेस्टर सिटी की बर्नले पर धमाकेदार जीत, लिवरपूल का इंतजार बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस धमाकेदार जीत में सिटी के लिये चिंता की बात सर्गिया एगुएरा की चोट रही जो दायें घुटने में दर्द के कारण लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर निकले।

इस धमाकेदार जीत में सिटी के लिये चिंता की बात सर्गिया एगुएरा की चोट रही जो दायें घुटने में दर्द के कारण लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर निकले।

सिटी की इस जीत ने हालांकि यह सुनिश्चित कर दिया कि लिवरपूल बुधवार को क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भी खिताब हासिल नहीं कर पाएगा जिसके लिये वह पिछले 30 साल से इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान के 3 क्रिकेटर हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, पीसीबी ने की पुष्टी.

अंकतालिका में दूसरे स्थान पर चल रहे सिटी की तरफ से फोडेन ने 22वें और 63वें मिनट में गोल किये जबकि महरेज ने दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर अपनी टीम का दबदबा बनाया। उन्होंने 43वें मिनट में मैदानी गोल दागने के बाद 45वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। डेविड सिल्वा ने 51वें मिनट में टीम की तरफ से चौथा गोल किया था।

इस जीत से सिटी के 30 मैचों में 63 अंक हो गये हैं लेकिन वह अब भी लिवरपूल से 20 अंक पीछे है जिसके 30 मैचों में 83 अंक हैं।

यह भी पढ़े | The Undertaker Announces Retirement: मुंबई इंडियंस ने अंडरटेकर को खास अंदाज में दी बधाई.

सिटी हालांकि एगुएरा की चोट को लेकर चिंतित है। उसके कोच पेप गॉर्डियोला ने कहा, ‘‘उसकी स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। हम कल इसका आकलन करेंगे। उसके घुटने में दर्द हो रहा है। वह पिछले महीने भी घुटने की इस चोट से परेशान था। ’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\