नयी दिल्ली, 19 मई गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोग छुट्टियों की तैयारियों में लग गए हैं। छुट्टियों की तैयारी कर रहे 82 प्रतिशत लोग पहाड़ों के लिए मनाली जबकि समुद्र तट के लिए गोवा जाने की योजना बना रहे हैं।
ऑनलाइन होटल बुकिंग की सुविधा देने वाला मंच ओयो के एक सर्वेक्षण में यह कहा गया है। ओयो के ‘समर वैकेशन इंडेक्स 2023’ के अनुसार, कोविड प्रतिबंधों से प्रभावित हुईं घरेलू यात्राओं में वृद्धि जारी है। सर्वेक्षण में शामिल 92 प्रतिशत लोग देश में विभिन्न स्थानों पर जाने की योजना बना रहे हैं।
ओयो ऐप के माध्यम से किए गए इस सर्वेक्षण में देशभर में 15,000 लोगों से सवाल पूछे गए थे। सर्वेक्षण में पाया गया कि सर्वाधिक वरीयता छोटी यात्राओं और 1-3 दिन तक रुकने वाले गंतव्यों को दी जाती है।
ओयो ने बयान में कहा कि जहां तक गंतव्य की बात है, 30 प्रतिशत वोट के साथ पहाड़ सबसे पसंदीदा स्थान बने हुए हैं, जिसके बाद 26 प्रतिशत वोट के साथ समुद्र तट का स्थान है।
कंपनी ने कहा कि भारत का सर्वाधिक पसंदीदा पर्वतीय गंतव्य मनाली है। उसके बाद कश्मीर, मैक्लियोडगंज, ऊटी और कूर्ग हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY