देश की खबरें | दिल्ली में एक व्यक्ति ने विवाहेतर संबंध के शक में पत्नी का गला रेता

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने विवाहेतर संबंध के शक में कथित रूप से किसी धारदार चीज से अपनी पत्नी का गला रेत दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पीड़िता की पहचान चंचल के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी रिंकू ने किसी धारदार चीज से अपनी पत्नी चंचल का गला काट दिया।

उन्होंने कहा कि महिला को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रिंकू को अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। दोनों अक्सर लड़ते थे और दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण थे।

अधिकारी ने कहा कि चंचल कमला नगर में लड़कियों के पीजी में वार्डन का काम करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)