तिरुवनंतपुरम, 21 फरवरी केरल के वेगन्नूर में पीने के पानी की अनुपलब्धता को लेकर एक बंदूकधारी व्यक्ति ने मंगलवार को एक पंचायत कार्यालय के दरवाजे पर ताला जड़ते हुए कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
समाचार चैनल पर प्रसारित दृश्य में मुरुगन (33) कह रहा है, "अगर पीने का पानी भी नहीं मिल सकता है तो यहां पंचायत क्यों है? हमें ऐसी पंचायत की क्या आवश्यकता है?"
बलरामपुरम थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया और पंचायत कार्यालय का दरवाजा खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यालय में कर्मचारी के अलावा आम लोग भी फंसे हुए थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुरुगन ने पंचायत को कई बार पीने के पानी की अनुपलब्धता की शिकायत की थी। जिसके बाद उसने इसका विरोध करना शुरु कर दिया। वहीं, उन्हें कुछ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा था।
पुलिस के मुताबिक मुरुगन के पास जो हथियार था। वह एक 'एयरगन' थी।
गौरतलब है कि केरल इन दिनों भीषण सूखे का सामना कर रहा है। सूखे के कारण जलधाराएं और नदियां सिकुड़ रही है। जिससे कई जगहों पर पीने के पानी में कमीं आ गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY