महाराष्ट्र के पालघर में व्यक्ति ने विवाद के बाद पत्नी की हत्या की
महाराष्ट्र के पालघर जिला में मामूली विवाद के बाद 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर मार डाला. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
पालघर, 27 सितंबर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिला में मामूली विवाद के बाद 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर मार डाला. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.विरार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को यहां विरार इलाके में हुई.
घरेलू मुद्दों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. रविवार को उनके बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद जगदीश गुरव ने 28 वर्षीय अपनी पत्नी को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया और घर से भाग गया.अधिकारी ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा.यह भी पढ़े: यूपी: 35 वर्षीय महिला को अजनबी से बात करना पड़ा भारी, ससुराल वालों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2021 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

