देश की खबरें | दिल्ली में थूकने को लेकर हुए झगड़े के बाद व्यक्ति की मौत, एक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सार्वजनिक स्थल पर थूकने को लेकर दो लोगों के बीच हुई लड़ाई के बाद 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली में सार्वजनिक स्थल पर थूकने को लेकर दो लोगों के बीच हुई लड़ाई के बाद 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान भाई वीर सिंह मार्ग, कर्नाटक संगीत सभा के निवासी अंकित के रूप में हुई है। वह एक चालक के तौर पर यहां काम करता था।
यह भी पढ़े | लॉकडाउन में सुरक्षाबल आतंकियों के लिए बने काल, जम्मू-कश्मीर में 71 दिन में 68 दहशतगर्दों को किया ढेर.
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को अंकित ने मंदिर मार्ग इलाके में प्रवीण नामक एक व्यक्ति के थूकने पर आपत्ति जताई और उनके बीच बहस हो गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में बुधवार को, मध्य दिल्ली में शहीद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स में दोनों के बीच लड़ाई हो गई। पुलिस को रात 8.30 बजे घटना की जानकारी मिली।
पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने कहा, ‘‘अंकित और राजा बाजार निवासी 29 वर्षीय नेटवर्क इंजीनियर प्रवीण के बीच थूकने के मुद्दे पर लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान दोनों घायल हो गए और उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया।
डीसीपी ने बताया कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बाद में, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अंकित की मौत हो गई।
सिंघल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)