Punjab Shocker: पंजाब में पत्नी व चार लोगों को जिंदा जलाने के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या की
पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति (30) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. व्यक्ति ने एक दिन पहले ही अपनी पत्नी और उसके परिवार के चार सदस्यों को कथित तौर पर जला दिया था, जब वे सो रहे थे.
चंडीगढ़, 19 अक्टूबर : पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति (30) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. व्यक्ति ने एक दिन पहले ही अपनी पत्नी और उसके परिवार के चार सदस्यों को कथित तौर पर जला दिया था, जब वे सो रहे थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलदीप सिंह ने अपने गांव खुर्शेदपुर में एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली.
पुलिस के अनुसार सिंह ने अपनी पत्नी परमजीत कौर और उसकी पिछली शादी से हुए दो बच्चों अर्शदीप (8) और अनमोल (5) के साथ ही अपने सास व ससुर को कथित तौर पर जला दिया था. पुलिस ने कहा कि परमजीत कौर पिछले विवाह से हुए अपने दो बच्चों के साथ पांच-छह महीने से पंजाब के जालंधर जिले में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. यह भी पढ़ें : West Bengal: स्मार्टफोन के लिए दीवानगी, खून बेचने के लिए ब्लड बैंक पहुंच गई नाबालिग लड़की
पुलिस ने कहा कि कुलदीप सिंह चाहता था कि परमजीत खुर्शेदपुर गांव स्थित उसके घर लौट आए, लेकिन उसने वापस जाने से इनकार कर दिया, क्योंकि कुलदीप उसे और बच्चों को कथित तौर पर पीटता था. सोमवार देर रात, कुलदीप और उसके दो साथियों ने सभी पांच व्यक्तियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

