एजेंसी न्यूज

Man Attempts Suicide in Kerala HC: केरल हाईकोर्ट में प्रेमी का ड्रामा, प्रेमिका ने जब पेरेंट्स के पास लौटने की जताई इच्छा तो काट ली अपनी कलाई, मरते-मरते बचा

केरल उच्च न्यायालय के परिसर में यहां सोमवार को 31 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी.

Man Attempts Suicide in Kerala HC: केरल हाईकोर्ट में प्रेमी का ड्रामा, प्रेमिका ने जब पेरेंट्स के पास लौटने की जताई इच्छा तो काट ली अपनी कलाई, मरते-मरते बचा
आत्महत्या (Photo: ANI)

Man Attempts Suicide in Kerala HC: केरल उच्च न्यायालय के परिसर में यहां सोमवार को 31 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, विष्णु नाम के व्यक्ति ने एक धारदार वस्तु से अपनी कलाई काट ली. पुलिस ने बताया कि त्रिशूर के रहने वाले इस व्यक्ति को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यह घटना उस वक्त हुई, जब अदालत विष्णु और एक महिला से जुड़ी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी. यह महिला उसकी प्रेमिका होने का दावा कर रही थी. यह भी पढ़े: Bengaluru School Girl Suicide: बेंगलुरु में 10वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

अदालत ने जब महिला को अपने परिवार के साथ जाने की अनुमति दी, तब व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की. हालांकि, अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और उसे अस्पताल ले गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2023 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).