होशियारपुर, तीन मार्च पंजाब के होशियारपुर में 12 वर्ष की बच्ची को अगवा करने और उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में 46 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
होशियारपुर के सदर थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हरपाल सिंह उर्फ राजू ने बृहस्पतिवार को बच्ची को तब अगवा कर लिया जब वह विद्यालय जा रही थी।
उन्होंने बताया कि राजू ने चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ऑटोरिक्शा में बिठा लिया और बाद में उसे शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी।
अधिकारी ने बताया कि उसने ऑटोरिक्शा में बच्ची के साथ कथित रुप से छेड़खानी की तथा उसे एक वनक्षेत्र में ले गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची ने वहां कुछ लोगों को लकड़ियां चुनते हुए देखा और शोर मचा दिया। पुलिस के मुताबिक तब उन लोगों ने उसे राजू के शिकंजे से मुक्त कराया तथा आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY