देश की खबरें | गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद व्यक्ति गिरफ्तार; हथियार जब्त

गाजियाबाद (उप्र), तीन सितंबर गाजियाबद में शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (शहर-2) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिले के निवासी आमिर हुसैन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार आरोपी को नियमित वाहन जांच के दौरान रुकने को कहा गया. लेकिन वह नहीं रुका और तेजी से भागा।

अधिकारी ने बताया कि बाद में जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर गोली चलाई। वह पुलिस की जवाबी गोलीबारी में घायल हो गया।

सिंह ने बताया कि पता चला कि हुसैन पांच महीने पहले जमानत पर बाहर आया था। गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में कई अपराधों में उसकी कथित संलिप्तता के लिए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 30 मामले दर्ज किए गए हैं। उसने साहिबाबाद में भी कई लोगों को लूटा था।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक देशी पिस्तौल, दो अप्रयुक्त व इतने ही प्रयुक्त कारतूस, अपराध में प्रयुक्त एक बाइक और 32,000 रुपये की चोरी की नकदी बरामद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)