एजेंसी न्यूज

UP: प्यार में पड़े समधी-समधन ने की आत्महत्या, विरोध होने पर ट्रेन से कट कर दी जान, परिजनों के टोका-टाकी से थे परेशान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान लखीमपुर जिले के पसिगवां कोतवाली के सुहाना गांव निवासी रामनिवास (40) और मैगलगंज थाने के मुबारकपुर की रहने वाली उसकी समधन आशा रानी (39) के तौर पर हुई है।

UP: प्यार में पड़े समधी-समधन ने की आत्महत्या, विरोध होने पर ट्रेन से कट कर दी जान, परिजनों के टोका-टाकी से थे परेशान
Dead Body - FB

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान लखीमपुर जिले के पसिगवां कोतवाली के सुहाना गांव निवासी रामनिवास (40) और मैगलगंज थाने के मुबारकपुर की रहने वाली उसकी समधन आशा रानी (39) के तौर पर हुई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामनिवास और उसकी समधन के बीच प्रेम प्रसंग था और पिछले माह दोनों कहीं चले गए थे लेकिन कुछ दिन बाद लौट आए थे.

उनके मुताबिक, इसके बाद उनके बारे में तरह-तरह की बातें होने लगी और इससे क्षुब्ध होकर दोनों ने रविवार सुबह पिहानी मोड़ ओवरब्रिज के पास सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह भी पढ़ें : UP: यूपी के सरकारी स्कूल में छात्रों ने पढ़ी नमाज, प्रिंसिपल सस्पेंड

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि दोनों ने समाज में हुई बेइज्जती के चलते खुदकुशी करने जैसा कदम उठाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).