देश की खबरें | निवेश आकर्षित करने के लिए सितंबर में स्पेन, दुबई की यात्रा करेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता, 31 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी निवेश को आकर्षित करने के लिए सितंबर में दुबई और स्पेन की यात्रा कर सकती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बनर्जी की यात्रा को मंजूरी दे दी है। यात्रा सितंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा कि बनर्जी संभवत: 13 सितंबर को दुबई रवाना होंगी और उसके बाद स्पेन का दौरा करेंगी।

अधिकारी ने कहा कि उनकी यात्रा 23 सितंबर तक जारी रह सकती है।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के दोनों देशों के उद्योगपतियों और दिग्गज कारोबारियों से मुलाकात करने की उम्मीद है।”

साल 2021 में, केंद्र सरकार ने बनर्जी को विश्व शांति सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम जाने की अनुमति नहीं दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)