जरुरी जानकारी | मालदीव ने भारत की 56 लाख डॉलर की मदद से बोतलबंद पानी संयंत्र समेत नौ परियोजनाएं शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मालदीव ने मंगलवार को भारत सरकार की 56 लाख डॉलर के अनुदान वाली नौ परियोजनाएं पेश की। इसमें एक बोतलबंद पानी का संयंत्र भी शामिल है।

माले, 28 जुलाई मालदीव ने मंगलवार को भारत सरकार की 56 लाख डॉलर के अनुदान वाली नौ परियोजनाएं पेश की। इसमें एक बोतलबंद पानी का संयंत्र भी शामिल है।

इस मौके पर मालदीव में भारत के उच्चायुक्त संजय सुधीर ने कहा कि यह परियोजनाएं पूर्णतया मालदीव सरकार के स्वामित्व वाली पारदर्शी और मांग आधारित परियोजनाएं हैं।

यह भी पढ़े | Monalisa Bold Photo: मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के जन्मदिन पर शेयर की बेहद ही हॉट फोटो, अंदाज देख उड़ जाएंगे होश.

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया से लेकर, मोलभाव, ठेका देने, निगरानी करने और अनुपालन करने का काम मालदीव सरकार के मंत्रालयों और एजेंसियों ने ही पूरा किया।

राजदूत ने कहा कि ये परियोजनाएं मालदीव वासियों के लिए मालदीव वासियों द्वारा मालदीव के लिए ही विकसित की गयी हैं। यह भारत और मालदीव के लोगों के लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास को भी दिखाता है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

इन परियोजनाओं में अद्दू शहर में मराधू, हिताधू और हुलहूधू में तीन मत्स्य प्रसंस्करण संयंत्र, फेयधू, मीधू, हिताधू, हुलहुधू और मराधू में अद्दू पर्यटन क्षेत्र और होराफुशी में एक बोतलबंद पानी का संयंत्र शामिल है।

माले में भारतीय उच्चायुक्त ने एक ट्वीट पर 56 लाख डॉलर के अनुदान राशि का प्रतीकात्मक चेक देने की तस्वीर भी साझा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\