देश की खबरें | भारत में 2018 की तुलना में 2019 में मलेरिया के मामलों में 17.6 प्रतिशत की कमी आई: मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की विश्व मलेरिया रिपोर्ट-2020 से यह संकेत मिलता है कि भारत ने मलेरिया से होने वाले वाले खतरे को घटाने में उल्लेखनीय प्रगति की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की विश्व मलेरिया रिपोर्ट-2020 से यह संकेत मिलता है कि भारत ने मलेरिया से होने वाले वाले खतरे को घटाने में उल्लेखनीय प्रगति की है।

विश्व मलेरिया रिपोर्ट (डब्ल्यूएमआर) गणितीय अनुमानों के आधार पर मलेरिया के अनुमानित मामलों का आंकड़ा उपलब्ध कराता है।

यह भी पढ़े | Two Years of Bhupesh Baghel Govt: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इन्वेस्टर्स फ्रेंडली नीतियों से छत्तीसगढ़ बना निवेश की बेहतरीन जगह.

मंत्रालय ने कहा कि जहां तक मलेरिया के मामलों की बात है, भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां 2018 की तुलना में 2019 में 17.6 प्रतिशत की (मामलों में) कमी दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वार्षिक मलेरिया मामलों (एपीआई) में 2017 की तुलना में 2018 में 27.6 प्रतिशत की कमी आई थी और 2018 की तुलना में 2019 में इसमें 17.6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।’’

यह भी पढ़े | Top 10 Coolest Places in India: भारत के मैदानी भागों में जानें 10 सबसे ठंडे शहरों के नाम.

क्षेत्रवार स्तर पर भी भारत में इस तरह के मामलों में सर्वाधिक कमी आई है और यह दो करोड़ से घट कर करीब 60 लाख हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में 2000 से 2019 के बीच मलेरिया के मामलों में 71.8 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि इससे होने वाली मौत की दर 73.9 प्रतिशत घटी है।

उल्लेखनीय है कि देश में मलेरिया उन्मूलन के लिए कोशिशें 2015 में शुरू की गई थी और 2016 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय फ्रेमवर्क शुरू किए जाने के बाद इसमें तेजी आई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जुलाई 2017 में मलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक योजना (2017-22) शुरू की, जिसने अगले पांच वर्षों के लिए रणनीतियां निर्धारित की।

वर्ष 2019 में मलेरिया के कुल मामलों में 45.47 प्रतिशत मामले ओडिशा, झारखंड, मेघालय और मध्यप्रदेश में सामने आए।

मंत्रालय के मुताबिक मलेरिया से करीब 63.64 प्रतिशत मौतें भी इन्हीं राज्यों में दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड