खेल की खबरें | पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटरों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मंगलवार को घोषित संशोधित वेतन संरचना के अनुसार देश के शीर्ष घेरलू क्रिकेटर एक सत्र में इस खेल से 32 लाख पीकेआर (लगभग 14 लाख भारतीय रूपये) की कमाई कर सकते हैं जिसमें डेढ़ लाख पीकेआर (लगभग 66 हजार भारतीय रुपये) मासिक रिटेनर भी शामिल है।

कराची, आठ सितंबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मंगलवार को घोषित संशोधित वेतन संरचना के अनुसार देश के शीर्ष घेरलू क्रिकेटर एक सत्र में इस खेल से 32 लाख पीकेआर (लगभग 14 लाख भारतीय रूपये) की कमाई कर सकते हैं जिसमें डेढ़ लाख पीकेआर (लगभग 66 हजार भारतीय रुपये) मासिक रिटेनर भी शामिल है।

बोर्ड ने 30 सितंबर से शुरू होने वाले सत्र से पहले नयी वेतन संरचना घोषित की जिसमें घरेलू खिलाड़ी 2019-20 सत्र की तुलना में कम से कम सात प्रतिशत अधिक कमाई करेंगे।

यह भी पढ़े | Big Bash League: बिग बैश लीग में खेलना चाहते हैं युवराज सिंह :रिपोर्ट.

पीसीबी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ‘‘ शीर्ष घरेलू क्रिकेटर अधिकतम 32 लाख पीकेआर की कमाई कर सकते है जो पिछले सत्र की तुलना में 83 प्रतिशत अधिक है। इन खिलाड़ियों की न्यूनतम कमाई 18 लाख पीकेआर (पाकिस्तानी रूपया) होगी जो पिछले सत्र की तुलना में सात प्रतिशत अधिक होगा।’’

बोर्ड ने बताया, ‘‘ ‘ए प्लस’ वर्ग में आने वाले खिलाड़ियों को 12 महीने तक डेढ़ लाख पीकेआर का मासिक रिटेनरशिप मिलेगा । खिलाड़ियों को इसके अलावा राष्ट्रीय टी20 कप और पाकिस्तान कप के लिए प्रतिमैच 40,000 पीकेआर मिलेंगे जबकि कायदे आजम ट्राफी के लिए उन्हें प्रति मैच 60,000 पीकेआर मिलेगा।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: आईपीएल शुरू होने से पहले ‘Logo’ को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच छिड़ी जंग, जानें क्या है पूरा मामला.

बोर्ड ने कहा कि हर वर्ग के खिलाड़ी का मासिक रिटेनरशिप अलग-अलग है लेकिन सभी को एक समान मैच फीस मिलेगा।

पीसीबी की नयी सूची में एक प्लस वर्ग में 10 खिलाड़ी है जिन्हें डेढ़ लाख पीकेआर मासिक रिटेनरशिप मिलेगा। ए वर्ग के 38 खिलाड़ियों को 85,000 पीकेआर (लगभग 37 हजार रूपये) जबकि बी वर्ग के 48 खिलाड़ियों को 75,000 पीकेआर (लगभग 33 हजार रूपये) मिलेंगे। सबसे ज्यादा 72 खिलाड़ी सी वर्ग में है जिन्हें 65,000 पीकेआर (लगभग 28 हजार रूपये) तो वही डी वर्ग के 24 खिलाड़ियों को 40,000 पीकेआर (लगभग 17.5 हजार रूपये) का मासिक वेतन मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\