खेल की खबरें | महमूदुल्लाह कोरोना वायरस पॉजिटिव, पीएसएल में नहीं खेल पाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लोदश के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान महमूदुल्लाह को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है और वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) प्ले आफ में नहीं खेल पाएंगे।

ढाका, आठ नवंबर बांग्लोदश के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान महमूदुल्लाह को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है और वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) प्ले आफ में नहीं खेल पाएंगे।

स्थानीय मीडिया ने यह दावा किया है।

यह भी पढ़े | IPL के ये 15 बड़े रिकॉर्ड किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ पाना नामुमकिन, जानिए किन धुरंधरों के नाम हैं दर्ज.

चौंतीस साल के अनुभवी आलराउंडर महमूदुल्लाह को रविवार रात दुबई होते हुए पाकिस्तान जाना था लेकिन कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह पृथकवास पर चले गए हैं।

महमूदुल्लाह का बंगबंधू टी20 कप में खेलना भी संदिग्ध है जो 21 या 22 नवंबर से शुरू होना है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: हैदराबाद के साथ मुकाबले से पहले Marcus Stoinis ने कहा- हमें निडर होकर खेलना होगा.

‘डेली स्टार’ के अनुसार महमूदुल्लाह के जल्द ही दूसरा परीक्षण कराने की संभावना है।

पीएसएल की लीग तालिका में शीर्ष पर रहे मुल्तान सुल्तान्स ने मोईन अली के विकल्प के तौर पर महमूदुल्लाह को टीम में शामिल किया था।

तमीम इकबाल को भी लाहौर कलंदर्स ने क्रिस लिन के विकल्प के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। उनके मंगलवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होने की उम्मीद है।

पीएसएल 2020 के प्ले आफ का आयोजन नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल की शुरुआत में टूर्नामेंट को बीच में रोकना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\