एजेंसी न्यूज

महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री मार्गदर्शक बने रहेंगे: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन और कार्य वर्तमान समय में भी मार्गदर्शक की तरह है.

महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री मार्गदर्शक बने रहेंगे: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits: Facebook)

मुंबई, 2 अक्टूबर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शनिवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन और कार्य वर्तमान समय में भी मार्गदर्शक की तरह है. ठाकरे ने यहां एक कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया.

ठाकरे ने कहा, ‘‘गांधीजी का जीवन आत्मनिर्भरता, श्रम की गरिमा, स्वच्छता और ग्रामीण विकास का संदेश देता है. वे शांति और अहिंसा के महान दूत थे.’’ शास्त्री के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश को एक मजबूत नेतृत्व दिया और ‘जय जवान, जय किसान’ का उनका नारा आज भी प्रेरणा देता है. यह भी पढ़ें : हमारा लक्ष्य महिला विकास से महिलाओं के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ना होना चाहिए: राष्ट्रपति कोविंद

इस अवसर पर ठाकरे ने कोविड-19 महामारी के दौरान स्वच्छता सुनिश्चित करने के अपने कर्तव्य को निभाने के लिए ‘सफाई मित्रों’ (स्वच्छता कर्मियों) और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि केंद्रीय शहरी विकास विभाग का उनके काम का सम्मान करने संबंधी निर्णय सराहनीय है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).