Maharashtra: हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग पकड़ा गया
नवी मुंबई पुलिस ने शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद एक किशोर की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को पकड़ा है.
ठाणे, 29 अगस्त : नवी मुंबई पुलिस ने शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद एक किशोर की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को पकड़ा है.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शिवराज पाटिल ने संवाददाताओं को बताया कि घटना कलमबोली इलाके में हुई जब ये सारे लोग मिलकर शराब पी रहे थे. घटना में मारा गया व्यक्ति एक हिस्ट्रीशीटर था. यह भी पढ़ें : सामाजिक कार्यकर्ता ने नाबालिग को पीटने से संबंधित वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज करायी
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने किशोर पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी. तीन आरोपियों - प्रतीक पगारे (18) और उदित नाइक (22) को गिरफ्तार कर लिया जबकि 16 वर्षीय लड़के को सुधार गृह भेज दिया गया.
Tags
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
LPG Supply: महाराष्ट्र सरकार का तेल कंपनियों को सख्त निर्देश, गैस बुकिंग ऐप सुधारें; सार्वजनिक संस्थानों को निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करें
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र लाड़की बहिन योजना की महिला लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिल सकती है फरवरी और मार्च की किस्त
\